नारे तकबीर अल्लाह हू अकबर के नारे से गूंजा खीरों

सलमान चिश्ती, ब्यूरो चीफ रायबरेली (यूपी), NIT:

खीरों क्षेत्र के दर्जनों गांव में बुधवार को मुस्लिम धर्म का त्योहार पैगंबर हजरत मोहम्मद की पैदाइश की खुशी में बारह रबी उल अव्वल ईद जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर खीरों क्षेत्र में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया।
जुलूस अपने निर्धारित समय अनुसार विभिन्न गांव के मस्जिदों व मदरसों से निकल कर खीरों हजरत बाबा फतेह शाहिद शाह रहमततुल्लाह अलैहे की दरगाह पहुंचा। जुलूस-ए-मोहम्मदी में काफी संख्या में लोग अपने हाथों में इस्लामी झंडा, इस्लामी स्लोगन लेकर नारे तकबीर अल्लाह हू अकबर का नारा लगा रहे थे। जुलूस के मद्देनजर खीरों पुलिस द्वारा भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया गया था। जुलूस में बच्चे, नौजवान व बुजुर्ग सभी तबके के लोग इस्लामी लिबास में शामिल थे। इस मौके पर बच्चों में काफी उत्साह देखा गया। जुलूस-ए-मोहम्मदी खत्म होने के बाद जगह-जगह पर मिलाद शरीफ, फातिहा ख्वानी एवं लंगर ख्वानी का आयोजन किया गया काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।



from New India Times https://ift.tt/2OZpnj5