बांसडीह(बलिया)। नवम्बर माह के प्रथम शनिवार को बांसडीह कोतवाली परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन तहसीलदार पंडित शिवसागर दुबे की अध्यक्षता में आयोजित हुआ. जिसमें कुल एक दर्जन मामले प्रस्तुत हुए. मौके पर ही छः मामलो का निस्तारण किया गया.

इसी बीच थाना समाधान दिवस पर बीच में पुलिस अधीक्षक श्रीपर्णा गांगुली पहुँची. वहां पर उन्होंने समाधान दिवस पर आए आवेदन पत्रों के निस्तारण में निष्पक्षता व तत्परता बरतने का निर्देश दिया. कहा कि जो भी मामले पेंडिग हैं उन पर समाधान दिवस के बाद दो बजे से जरूरत हो तो राजस्व टीमो के साथ पुलिस टीम बकाएदे रवानगी करके जाएगी, और वापसी मे की गयी कार्यवाई को जीडी में दर्ज करेगे. उन्होंने कहा कि जो भी मामले न्यायालय में विचाराधीन है उसको पुलिस हस्तक्षेप नही करेगी.
इसके पूर्व तहसीलदार गंगासागर दूबे ने आए कुल आठ आवेदन पत्रो को संबंधित लेखपालों को पुलिस बल के साथ जाकर दोनों पक्षों के सामने पैमाइश कर निस्तारण कराने का निर्देश दिया. इस मौके पर क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्रिपाठी, उपनिरीक्षक प्रताप नरायण,अजय यादव और लेखपाल निर्भय नरायण सिंह, विवेक सिंह, तहसील अध्यक्ष निर्भय सिंह, पूनम ओझा, दिब्या,संजय कुमार,श्रीराम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे.
The post थाना समाधान दिवस पर पहुंची पुलिस अधीक्षक, दीं आवश्यक निर्देश appeared first on बलिया LIVE.
from बलिया LIVE https://ift.tt/2QcwGFf
via IFTTT
Social Plugin