
1. लौंग तेज गंध वाला लौंग भी कॉकरोचों को भगाने के लिए एक अच्छा उपाय है। किचन के ड्राजरों और स्टोर रूम की अलमारियों में लौंग की कुछ कलियों को रख देने से कॉकरोच भाग जाते हैं।
2.पुदीना ताजा पुदीने की पत्तियों को एक पालीबैग में डाले। अब उन्हें उस जगह पर रखे जहाँ आपको ज्यादा कॉकरोच दिखाई देते है। कुछ दिनों एक बाद इन पत्तो को बदलते रहे।
3. बेकिंग पाउडर और चीनी एक कटोरे में बराबर मात्रा में बेकिंग पाउडर और चीनी मिलाएं और उस कटोरे को वहां पर रखें यहां पर काॅकरोच अधिक मात्रा में हो। 10-15 दिनों में इस सोडे को बदलती रहें क्योंकि नमी की वजह से इसकी महक चली जाएगी।
4.अण्डे के छिलके अगर आप अण्डा खाते हैं तो अण्डा खाने के बाद उसके छिलके को ना फेंकें क्योंकि यह कॉकरोच को भगाने के काम आ सकते हैं। खाली अण्डे के छिलको को किचन कैबिनेट या शैल्फ पर रख दें, इससे कॉकरोच किचन में नहीं आएंगे।
5. केरोसिन ऑयल केरोसिन ऑयल के इस्तेमाल से भी कॉकरोच भाग जाते हैं लेकिन इसकी बदबू बहुत तेज होती है। सोच समझकर ही इसका इस्तेमाल करें।
6.रेडवाइन यहां पर काॅकरोच सबसे ज्यादा रहते हों वहां पर एक कटोरी में 1/3 रेड वाइन डालकर रख दीजिए।
7. खीरा गर्मियों में खीरे का खूब इस्तेमाल होता है लेकिन शायद आप यह नहीं जानते कि खीरे की गंध कॉकरोचों को दूर भगाती है।
8.कॉफी कॉकरोच भगाने का यह काफी असरदार तरीका है। बस छोटी-छोटी प्लेट्स या कटोरी में कॉफी के दाने घर के कोनों में रख दें।
from News85.in https://ift.tt/2qsgrsI
Social Plugin