
खेड़ा से सवाल किया गया था कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक रैली में प्रश्न किया था कि नेहरू, गांधी परिवार से बाहर का कोई कांग्रेस में अध्यक्ष हो सकता है क्या। उन्होंने कहा, ‘‘इनको नेहरू, गांधी परिवार से परेशानी होती है। इनकी नींद हराम यही पार्टी करती है। राहुल गांधी का कोई मायने नहीं रखना, यह कहने के लिए पूरी कैबिनेट सुबह से शाम तक लगी रहती है। मायने नहीं रखता तो अपना काम करिये। राहुल गांधी मायने नहीं रखता, यह कहने के लिये इतनी मेहतन क्यों करनी पड़ती है, सुबह से शाम तक।’’
कांग्रेस के देश में लुप्त होने और कांग्रेस अध्यक्ष को इसे देखने के लिये सूक्ष्मदर्शी के उपयोग की सलाह वाले अमित शाह के बयान के बारे में पूछे गये प्रश्न पर कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि अगर लुप्त हो रही है तो इनको कांग्रेस के विषय में बात ही नहीं करनी चाहिए, फिर क्यों सुबह से शाम तक कांग्रेस, कांग्रेस, राहुल, राहुल करते रहते हैं।
from News85.in https://ift.tt/2Q256xQ
Social Plugin