भोपाल। भोपाल में एक बार फिर नगरनिगम के गोताखोरों ने अपनी जान पर खेलकर खुदकुशी कर रही एक लड़की को बचाया। घटना दोपहर दो बजे शीतल दास की बगिया घाट पर हुई। यहां 20 साल की एक लड़की ने जान देने के इरादे से तालाब में छलांग लगा दी। मौके पर तैनात निगम के गोताखोरों ने लड़की को ये करते देख लिया। छलांग लगाने के बाद लड़की डूबने लगी थी। बिना वक्त गंवाए निगम के दो गोताखोरों ने तुरंत तालाब में छलांग लगा दी।
तैरते हुए दोनों गोताखोर डूब रही लड़की के पास पहुंचे और उसे नाव में चढ़ाया और फिर घाट पर ले आए। इस दौरान लड़की काफी रो रही थी और बदहवास सी नजर आ रही थी। लड़की भोपाल की है रहने वाली है। उसने खुदकुशी की कोशिश क्यों कि, फिलहाल ये साफ नहीं हो पाया है। इस बीच उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
इस घटना के वीडियो भी सामने आए हैं। जिसमें ये दिख रहा है कि, कैसे गोताखोरों ने बहादुरी दिखाते हुए लड़की को बचाया और फिर उसे समझाइश भी दी। लड़की को बचाने के दौरान एक गोतखोर चोटिल भी हो गया था।
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2PNtDqb

Social Plugin