भोपाल। विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रामेश्वर शर्मा लगातार क्षेत्र में जनसंपर्क कर रहे है शनिवार को विधायक रामेश्वर शर्मा लालघाटी सहित एयरपोर्ट एवं भाजपा गाँधी नगर मंडल के अंतर्गत आने वाली 60 कॉलोनियां में जनता जनार्दन के बीच उनका आशीर्वाद लेने निकले , विधायक शर्मा ने जैन नगर, बिट्ठल नगर, ग्रीन एकड़ सहित अन्य कॉलोनी पहुंचे, इस दौरान विधायक रामेश्वर शर्मा ने नागरिक बंधुओ से आशीर्वाद लिया जनसंपर्क के दौरान विधायक शर्मा ने कहा की कांग्रेस जातिवाद फैला कर जनता को गुमराह कर रही है परन्तु वह अगर आएं तो उनसे आप जरुर पूछना की अब तक कहाँ थे।
विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा की भाजपा सरकार विकास और मजबूत इरादों के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान का संकल्प लेकर सामजिक क्षेत्र में कार्य करती है ! विकास और सिर्फ विकास ही हमारे जीवन का उद्देश्य है , प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में आप सभी के सहयोग से सम्रद्ध मध्यप्रदेश की कल्पना को साकार करेंगे।
ये रहे उपस्थित
विधायक शर्मा के साथ पार्षद एवं एम आई सी सदस्य कृष्णमोहन सोनी , राम बंसल, मंडल अध्यक्ष प्रथ्वीराज त्रिवेदी , श्याम विजयवर्गीय, दिनेश तांतेड , सौरभ गंगारमानी, कुबेर जाट,,दीपक नामदेव , भूरा यादव ,मनोज वर्मा ,दीपेश यादव, शैलेन्द्र लच्किया, आलोक पुनिया सहित अन्य उपस्थित रहे।
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2QUGm85

Social Plugin