भाजपा: पार्टी गई तेल लेने, प्रदेश कार्यालय पर हंगामा शुरू, सहस्त्रबुद्धे और झा को घेरा | BHOPAL NEWS

भोपाल। भाजपा में एतिहासिक विरोध प्रदर्शन शुरू हो चुका है। अशोकनगर से आए भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कार्यालय को घेर लिया। यहां विनय सहस्त्रबुद्धे और प्रभात झा की गाड़ी का घेराव किया गया। प्रदर्शनकारी देशराज यादव की पत्नी बाई साहब के समर्थक हैं। 

हाल ही में हुए मुंगावली उपचुनाव में भाजपा की ओर से बाई साहब को टिकट दिया गया था। चुनाव 2018 के लिए भी उनका ही नाम चल रहा था लेकिन इस बार केपी सिंह यादव को टिकट दे दिया गया। इसी से गुस्साए कार्यकर्ता गाड़ियों में भरकर भाजपा कार्यालय आ धमके। समाचार लिखे जाने तक वो हंगामा कर रहे हैं। उनकी मांग है कि टिकट रद्द करके बाई साहब को दिया जाए। 

समर्पण कर चुके बागी डकैत मलखान सिंह भी बीजेपी दफ्तर पहुंच गए हैं। वो खुद टिकट मांग रहे थे। अब डबरा से बीजेपी के दावेदार सरदार सिंह के लिए की पैरवी कर रहे हैं। कह रहे हैं मेरा टिकट सरदार सिंह को दे दीजिए। 
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com


from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2PBwMJz