भोपाल। सीएम शिवराज सिंह अपने भाषणों में दोहराते हैं कि दिग्विजय सिंह की बत्ती हमेशा गुल रहती थी, लेकिन उनकी बिजली चमचमाती रहती है। भोपाल में स्टार प्रचारक हेमा मालिनी जैसे ही मंच पर आईं शिवराज सिंह की बिजली भी गुल हो गई। हालात यह बने कि मोबाइल टॉर्च की रौशनी में उन्होंने भाषण पड़ा। आयोजन का कचरा हो गया।
भोपाल जिले की नरेला विधानसभा क्षेत्र में जैसे ही भाजपा प्रत्याशी विश्वास सारंग का चुनाव प्रचार करने पहुंची वैसे ही मंच की बिजली गुल हो गई। इसके बाद जैसे ही हेमा ने अपना भाषण शुरू किया एक बार फिर बिजली गई। फिर उन्होंने मोबाइल की रोशनी में अपना भाषण पढ़कर सुनाया। इसके बाद एक बार और उनके भाषण के बीच बिजली चली गई। इस बीच हेमा अपनी हंसी नहीं रोक पाई। हेमा मालिनी ने नृत्य की मुद्राओं में लोगों को कमल का फूल बनाकर भी बताया। ड्रीम गर्ल एवं भाजपा सांसद हेमा मालिनी की एक झलक पाने के लिए हुजूम उमड़ पड़ा था।
पिछली बार सड़क वाले बयान ने बवाल मचा दिया था
पिछली बार जब हेमा मालिनी प्रचार के लिए आईं थीं तो उन्होंने मप्र की खराब सड़कों पर टिप्पणी कर दी थी। इसके बाद बवाल मच गया था। इस बार जब आईं तो उन्होंने पहले ही पुरानी बात याद दिला दी। भोपाल में जब बिजली गुल हुई तो उन्होंने कुछ नहीं किया लेकिन अपनी हंसी नहीं रोक पाईं।
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2DQ7bah

Social Plugin