भोपाल। राजधानी के चूनाभट्टी इलाके में कलियासोत डेम के पास HONDA कंपनी की नई SUV चला रही कॉलेज की छात्रा ने दंपति को कुचल दिया। हादसे में दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दंपति चाय का ठेला लगाते थे। घटना सुबह पांच बजे की है।
हजारी लाल मेहरा और उनकी पत्नी विमला मेहरा कलियासोत डेम के पास चाय का ठेला लगाते थे। अलसुबह वे ठेला लेकर जा रहे थे, तभी पीछे एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें कुचल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार COLLEGE की छात्रा चला रही थी। उसके साथ एक लड़का भी था। हादसे के बाद कार पलट गई। बाद में युवती और लड़का घटनास्थल से भाग गए।
कार पर नहीं है नंबर
कार होंडा कंपनी की एसयूव्ही है। इसे कुछ दिन पहले ही खरीदा गया है। कार का रजिस्ट्रेशन भी अभी नहीं हुआ है। पुलिस कार कंपनी से संपर्क कर इसके खरीदारों का पता लगाने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि संभवत: कार इंदौर से ABHIKARAN HONDA के शोरूम खरीदी गई है।
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2KpgIpm

Social Plugin