न्यूज रूम। खबर मोरक्को (Morocco) से आ रही है परंतु किसी महिला की हैवानियत की अब तक की सबसे दर्दनाक कहानी है। महिला ने अपने ब्वॉयफ्रेंड का मर्डर किया फिर उसे सब्जी की तरह टुकड़े-टुकड़े काटा और बिरयानी में मिलाकर अपने कर्मचारियों को खिला दिया। मामला संयुक्त अरब अमीरात का है।
अल ऐन नाम की जगह पर महिला पिछले सात सालों से उसके साथ रहती थी लेकिन जब उसे पता चला कि उसका दोस्त किसी और से शादी करने जा रहा है तो उसने उसकी हत्या कर दी और उसके टुकड़े-टुकड़े कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि महिला ने मौका देखकर ब्वॉयफ्रेंड को मारा फिर उसके शरीर के टुकड़े किए और फिर इसे महीन करने के लिए ब्लेंडर की मदद ली। इसके बाद महिला ने उसके मांस को पकाया और अपने घर के पास काम करने वाले पाकिस्तानी कर्मचारियों को खिला दिया।
रिपोर्ट में कहा गया है कि महिला ने पारंपरिक गल्फ डिश तैयार की थी जो बिरयानी जैसी ही होती है। मामले का खुलासा तब हुआ जब मारे गए युवक के भाई ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। ब्वॉयफ्रेंड का भाई जब महिला के घर पहुंचा को उसने घर के बाहर निकाल दिया और कहा कि वह उसके भाई को नहीं जानती है।
भाई ने महिला के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट लिखाई। पुलिस को जांच में महिला के घर के ब्लेंडर में इंसानी दांत मिले, जिसका डीएनए टेस्ट कराया गया। जांच में मृत व्यक्ति से वह दांत मैच हो गया। इसके बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया गया।
जांच के दौरान महिला ने पुलिस से कहा कि उसने गुस्से में उसकी हत्या की थी। महिला ने बताया कि वह उसकी काफी सालों से आर्थिक मदद भी कर रही थी, लेकिन जब उसने उसे धोखा दिया तब उसने गुस्से में उसे मार दिया। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद सुनवाई के लिए तारीख तय की जाएगी।
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2S5B09Q

Social Plugin