6 जीबी रैम और इनडिस्प्ले फिंगरप्रिेंट सेंसर वाला Vivo X21s लॉन्च


Vivo ने अपनी एक्स सीरीज़ का नया स्मार्टफोन Vivo X21s लॉन्च किया है। यह हैंडसेट इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिेंट सेंसर के साथ आता है। Vivo X21s हैंडसेट वीवो की मिड-रेंज स्मार्टफोन सेगमेंट का हिस्सा है। वीवो एक्स21एस में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिेंट सेंसर के अलावा बिना बेज़ल वाला डिस्प्ले, वाटरट्रॉप नॉच, स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम हैं।


Vivo X21s की कीमत 2,498 चीनी युआन (करीब 26,100 रुपये) है। यह दाम 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। इस फोन को स्टारी नाइट ब्लैक रंग में उपलब्ध कराया गया है। फिलहाल, इस स्मार्टफोन को भारत में उपलब्ध कराए जाने के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है। इमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का। रियर कैमरा सेटअप ऑटोफोकस और मोनोक्रोम फ्लैश के साथ आता है। फ्रंट पैनल पर 24.8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जो एआर सपोर्ट और फेस रिकग्निशन के साथ आता है। बैटरी 3,400 एमएएच की है।

from WIDGETS TODAY https://ift.tt/2zFZQWh
via IFTTT