भोपाल। राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा में छात्रों को अब स्कॉलरशिप की राशि बढ़कर मिलेगी। इससे छात्रों की परीक्षा में भागीदारी को लेकर रुझान बढ़ेगा। एनटीएसई की स्कॉलरशिप राशि बढ़ाकर अब 1250 रुपए प्रति माह कर दी है, जबकि यह पहले 500 रुपए प्रति माह मिलती थी। ग्रेज्युएशन और पीजी की पढ़ाई के लिए प्रतिमाह दो-दो हजार रुपए की राशि दी जाएगी।
पीएचडी में छात्रवृत्ति यूजीसी आर्म्स के अनुसार दी जाएगी। इसके अलावा राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति के तहत छात्रों को सालाना छह हजार रुपए मिलते थे। यानी चार साल में 24 हजार की राशि छात्रवृत्ति के तौर पर मिलती थी, लेकिन इसे अब बढ़ाकर 48 हजार रुपए कर दिया है। इससे मेधावी छात्र जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं, वह अपनी पढ़ाई पूरी कर पाएंगे। स्कॉलरशिप के लिए जिले के 2500 विद्यार्थी ने प्रथम चरण की परीक्षा दी है।
12 मई को होगा सेकंड स्टेज एक्जाम
शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार एनटीएसई की फ़र्स्ट स्टेज का एक्जाम हो गया है। प्रथम चरण की परीक्षा में जिले के करीब 2 हजार से अधिक बच्चे शामिल हुए। सेकंड स्टेज के एक्जाम 12 मई 2019 को नेशनल लेवल पर होगा। इसमें दो पेपर होंगे। पहला पेपर मेंटल एबिलिटी टेस्ट का होगा। इसमें 100 अंकों के 100 सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा अवधि दो घंटे की है। दूसरे पेपर में स्कॉलिस्टिक एप्टीट्यूड टेस्ट सेट का पेपर होगा। इसमें भी पहले पेपर की ही तरह सवाल पूछे जाएंगे। इस स्कॉलरशिप के लिए एमपी बोर्ड के लिए 265 सीट आवंटित की गई हैं।
इस सत्र से ही की जाएगी लागू
एनटीएसई और राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति की परीक्षा एनसीईआरटी द्वारा ली जाती है। इस परीक्षा में कक्षा 10वीं में पढ़ने वाले छात्र शामिल होते हैं। वहीं कक्षा आठवीं के छात्र राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति में शामिल होते हैं। इन दोनों की बढ़ी हुई स्कॉलरशिप की राशि 2018-19 सत्र से ही लागू होगी।
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2PShAZx

Social Plugin