भोपाल। राजधानी की दो विधानसभा क्षेत्रों में घमाशान शुरू हो गया है। मध्य विधानसभा क्षेत्र में जहां भाजपा के प्रत्याशी सुरेंद्रनाथ सिंह ने गुरुवार को नामांकन दाखिल किया। वहीं कांग्रेस से आरिफ मसूद ने भी नामांकन दाखिल किया। दोनों के नामांकन भरने में महज 15 से 20 मिनट का ही अंतर है।
इधर, अपने-अपने शपथ पत्र में दोनों ने जो संपत्तियां बताई है उस हिसाब से संपत्ति के मामले में सुरेंद्र नाथ सिंह आरिफ मसूद से कही आगे है। जबकि शिक्षा के मामले में मसूद -नाथ से आगे है। इसी तरह क्रिमिनल रिकार्ड की बात करें तो आरिफ मसूद पर हत्या का प्रयास करने और सुरेंद्र नाथ सिंह के खिलाफ कुल 4 मामले दर्ज हैं।
मसूद के पास है ज्यादा वाहन
इधर वाहनों की गणना की जाए तो शपथ पत्र के अनुसार आरिफ मसूद के पास एक महिंद्र एक्सयूवी 15 लाख, महिंद्र स्कॉरपियो 14 लाख 50 हजार, दो एक्टिवा 55 हजार और 60 हजार रुपए की है। इस तरह कुल चार वाहन 30 लाख 65 हजार रुपए के है। जबकि सुरेंद्र नाथ सिंह के पास एक स्कार्पियों 12 लाख रुपए की है। हालांकि मसूद के पास 16 लाख रुपए की एक डबल बोर वाली बंदूक है।
सुरेंद्र नाथ सिंह का विवरण
चल संपत्ति 14 लाख 23 हजार 167
अचल संपत्ति 5 करोड़ 81 लाख 45 हजार 951
कुल संपत्ति 5 करोड़ 98 लाख 89 हजार 118
वाहन स्कार्पियों 12 लाख
क्रिमीनल रिकार्ड: जहांगीराबाद, टीटी नगर और श्यामला हिल्स थानों में मामले दर्ज। आचार संहिता उल्लंघन का मामला भी दर्ज
शिक्षा बीपीई (बीयू)
आरिफ मसूद का विवरण
चल संपत्ति 62 लाख 86 हजार 517
अचल संपत्ति 2 करोड़ 54 लाख 64 हजार 912
कुल संपत्ति 3 करोड़ 34 लाख 71 हजार 310
क्रिमीनल रिकार्ड: थाना शाहजहांनाबाद में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
वाहन एक्सयूवी, स्कार्पियों और दो एक्टिवा कुल चार वाहन 30 लाख 65 हजार रुपए के है।
शिक्षा:एम कॉम, एलएलबी
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करें) या फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2PkKNvR

Social Plugin