
सबसे ज्यादा ड्रोन हमले 2008 से 2012 के बीच पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के शासनकाल में हुए। नेशनल काउंटर टेररिज्म ऑथोरिटी (नाक्टा) के सूत्रों का हवाला देते हुए अखबार ने लिखा है कि इस अवधि में 336 हवाई हमले हुए जिनमें 2,282 लोगों की जान गई और 658 लोग घायल हुए। अधिकारियों ने बताया कि अकेले 2010 में 117 हमले हुए जिनमें 775 लोग मारे गए और 193 लोग घायल हो गए थे।
पाकिस्तान मुस्लिम लीग–नवाज (पीएमए-एल) के कार्यकाल में 2013 से 2018 तक 65 ड्रोन हमले हुए। इनमें 301 लोग मारे गए जबकि 70 अन्य घायल हुए। 2018 में दो ड्रोन हमले हुए जिनमें एक व्यक्ति मारा गया और एक अन्य घायल हुआ। तहरीक-ए-पाकिस्तान का शीर्ष नेतृत्व ऐसे ही ड्रोन हमले में मारा गया। तालिबान प्रमुख मुल्ला अख्तर मंसूर भी ऐसे ही ड्रोन हमले में मारा गया था।
from News85.in https://ift.tt/2DxqsNO
Social Plugin