धनतेरस या धन त्रयोदशी या धन्वन्तरी त्रयोदशी एक ही तिथि के तीन नाम हैं। मान्यता है कि समुद्र मंथन के समय इसी दिन कलश के साथ माता लक्ष्मी का अवतरण हुआ था। उसी के प्रतीक के रूप में ऐश्वर्य वृद्धि, सौभाग्य वृद्धि के लिए कलश खरीदने की परम्परा शुरू हुई। कहा जाता है कि इस दिन खरीदी करने से धन में वृद्धि होती है। यदि आप अपनी राशि के अनुसार खरीदी करते हैं तो आपके जमा धन में 13 गुना की वृद्धि होती है। आइए जानते हैं, किस राशि के व्यक्ति को क्या खरीदना शुभ एवं मंगलकारी होगा:
मेष राशि- मेष राशि वाले लोग पीतल के बर्तन खरीदें। पार्टनर को गिफ्ट देना चाहते हैं तो चांदी या सफेद धातु का हार ले सकते हैं।
वृष राशि- वृष राशि के लोगों के लिए चांदी का कलश खरीदना शुभ फलदायी रहेगा। जीवनसाथी के लिए सोने की चूड़ी अथवा अंगूठी ले सकते हैं।
मिथुन राशि- इस धनतेरस पर सफेद धातु के श्री यंत्र या गणेश ले सकते हैं। कांसे का बर्तन खरीदना भी उत्तम रहेगा। जीवनसाथी के लिए पीला पुखराज की अंगूठी खरीदें।
कर्क राशि- पार्टनर के लिए मोती या हीरे की अंगूठी खरीद सकते हैं। पारद का शिवलिंग खरीदना भी आपके लिए उत्तम रहेगा।
सिंह राशि- घर के मंदिर के लिए लक्ष्मी-विष्णु की मूर्ति सोने या पीले धातु के रूप में खरीदें। जीवनसाथी के लिए सोने या पीले पुखराज का लॉकेट लें।
कन्या राशि- घर के मंदिर के लिए चांदी के लक्ष्मी-गणेश, पारद अथवा सोने के श्रीयंत्र खरीद सकते हैं। जीवनसाथी के लिए चांदी का आभूषण ले सकते हैं।
तुला राशि- घर के मंदिर के लिए चांदी का श्रीयंत्र और दक्षिणवर्ती शंख लें। जीवनसाथी के लिए मूंगे की माला अथवा कंगन खरीदें।
वृश्चिक राशि- तांबे के कलश, पीली धातु का दीपदान लें। तांबे का कलश भी खरीद सकते हैं। जीवनसाथी के लिए मोतियों की माला लें।
धनु राशि- पीली धातु में या मूंगे का सामान लें।
मकर राशि- जीवनसाथी के लिए हीरे या चांदी का कोई सामान खरीद सकते हैं। बेडरूम के लिए सफेद धातु में मेज इत्यादि खरीद सकते हैं।
कुंभ राशि- घर के मंदिर के लिए सफेद धातु या चांदी का दीप दान लें। जीवनसाथी के लिए सोना माणिक्य अथवा पुखराज की अंगूठी खरीद सकते हैं।
मीन राशि- आप अपने लिए पीला पुखराज ले सकते हैं। सफेद धातु या चांदी का पिरामिड और गणेश, सरस्वती की प्रतिमा और तांबे का कलश खरीदना भी आपके लिए शुभ रहेगा। जीवनसाथी के लिए पन्ने या हीरे की अंगूठी लें।
2018 के मुहूर्त
त्रयोदशी तिथि का मान 04 नवम्बर 2018 दिन रविवार को रात में 12:51 बजे से 5 नवम्बर 2018 सोमवार की रात 11:17 बजे तक है। धन त्रयोदशी तिथि 05 नवम्बर 2018 दिन सोमवार को सूर्योदय से रात 11:17 तक रहेगा। अतः गृहोपयोगी सामान त्रयोदशी तिथि के स्थिर लग्न में खरीदना श्रेयस्कर होता है। इस दिन सम्पूर्ण दिन उत्तरा हस्त नक्षत्र, विष्कुम्भ योग एवं वज्र योगा व्याप्त रहेगी।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करें) या फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2P6lugW

Social Plugin