रसड़ा रेलवे स्टेशन पर विशेष टीम की औचक चेकिंग
रसड़ा(बलिया)। सहायक मंडल वाणिज्य रेल प्रबंधक के निर्देशन में चीफ टीटीआई अरूण कुमार की विशेष टीम ने बुधवार की सुबह अचानक स्थानीय रेलवे स्टेशन पर छापा मारकर प्लेटफार्म पर घूमते हुए 11 बेटिकट यात्रियों को पकड़ा. विशेष टीम के साथ एक दर्जन टीटी, आरपीएफ के अधिकारी व लगभग दो दर्जन सुरक्षा कर्मियों ने प्लेटफार्म के चारो. तरफ से घेरकर चेकिंग की. पकड़े गए लोगों में अधिकांश बिना प्लेटफार्म टिकट के थे, जो अपने परिजनों को छोड़ने आए थे. 3080 रुपये की वसूली कर इन्हें छोड़ दिया गया.
The post रेलवे स्टेशन पर बिना टिकट घूमते 11 पकड़े गए, 3080 रूपया वसूल हुआ जुर्माना appeared first on बलिया LIVE.
from बलिया LIVE https://ift.tt/2DRaxK6
via IFTTT
Social Plugin