उज्जैन। जिला कांग्रेस (ग्रामीण) की कार्यकारिणी सूचीबद्ध कर दी गई है। अब यह प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के पास मंजूरी के लिए भेजी गई है। बड़ी खबर यह है कि यह कार्यकारिणी शायद मप्र की सबसे बड़ी राजनैतिक कार्यकारिणी होगी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी से भी बड़ी होगी। इसमें 75 उपाध्यक्ष, 90 महामंत्री, 100 सचिव, 125 सहसचिव....:
अध्यक्ष कमल पटेल ने बताया जिला कार्यकारिणी में 75 उपाध्यक्ष, 90 महामंत्री, 100 सचिव, 125 सहसचिव, 1 कोषाध्यक्ष के साथ हर विधानसभा से एक-एक प्रवक्ता काे शामिल किया है। इसी तरह जिले से 34 विशेष आमंत्रित सदस्यों के नाम भी शामिल किए गए हैं। इस तरह कार्यकारिणी में 431 कार्यकर्ताओं को साधने का प्रयास किया है।
इसी तरह शहर की कार्यकारिणी भी तैयार हो गई है। शहर अध्यक्ष महेश सोनी के अनुसार 250 कार्यकर्ताओं को शामिल किया है। उनका कहना है कि दो-तीन दिन में इसकी घोषणा की जा सकती है।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करें) या फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2A92pS8

Social Plugin