दिवाली नजदीक है। ऐसे में सभी लोग अपने घरों की साफ सफाई में शुरू कर दी हैं। कई लोग घरों में नया पेंट कराकर अपने आशियाने को नया लुक दे रहे हैं। लेकिन कई बार घर की दीवारें ऐसे रंग से पेंट कर दी जाती हैं, जिससे घर में अशुभ बातें होने लगती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि लोग पेंट कराते समय वास्तु के महत्व को अनदेखा कर देते हैं। वास्तु में हर रंग का अपना महत्व होता है इसलिए घर पर पेंट करवाते समय वास्तु के नियमों का पालन जरूर करना चाहिए। तो जानिए इस खास मौके पर वास्तु के अनुसार किस रंग से पेंट होनी चाहिए आपके घर की दीवारें।
किस रंग का क्या महत्व-
वास्तु के अनुसार घर में पीला रंग कराने से मन को शांति और सुकून पहुंचता है। घर के हॉल को अगर पीले रंग से पेंट कराएं , तो यह बहुत शुभ माना जाता है। घर का उत्तरी हिस्सा आर्थिक संपन्नता का प्रतीक है। इसलिए घर की आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए उत्तरी दीवार पर हरे रंग का पेंट करवाना अच्छा माना जाता है।
किस रंग सें पेंट होने चाहिए दरवाजे, खिड़कियां-
घर की दीवारों के अलावा खिड़की और दरवाजे गहरे रंग से पेंट होने चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार हल्के रंग का इस्तेमाल करना हमेशा अच्छा होता है। डार्क कलर्स जैसे लाल, ग्रे और काला हर किसी को सूट नहीं होता। ये रंग आपके घर में एनर्जी को कम करते हैं।
घर की दिशा के अनुसार कैसे करें रंग का चयन-
अगर आपका घर नॉर्थ-ईस्ट दिशा में है तो तो हल्का नीला रंग का पेंट कराना शुभ माना जाता है। दक्षिण पूर्व की दिशा आग से जुड़ी है, इसलिए इस दिशा की दीवारों पर संतरी, गुलाबी या सिल्वर रंग का उपयोग करना चाहिए। उत्तर की दिशा के लिए हरा रंग उपयुक्त होता है। उत्तर पश्चिमी दिशा का संबंध हवा से होता है इसलिए सफेद, हल्का ग्रे और क्रीम क लर इस दिशा में कराना चाहिए। दक्षिण दिशा के लिए लाल और पीला रंग शुभ होता है। पश्चिम की दिशा जल से जुड़ी होती है, इसलिए इस दिशा में नीला और सफेद रंग उपयुक्त है।
वास्तु के अनुसार कैसा हो कमरों का रंग-
बेडरूम के लिए दक्षिण पश्चिम दिशा शुभ मानी जाती है, इसलिए इसमें नीला रंग कराना अच्छा होता है। जबकि वास्तु के अनुसार गेस्ट रूम हमेशा सफेद रंग का होना चाहिए। बच्चों का कमरा भी सफेद रंग से पेंट कराना चाहिए। किचन की दीवारों को संतरी या लाल रंग से पेंट कराना अच्छा है, जबकि बाथरूम के लिए उत्तर पश्चिमी दिशा सबसे सही है, इसलिए यहां सफेद रंग कराना चाहिए।
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2NSRtMn

Social Plugin