Nokia ब्रांड के हैंडसेट बनाने वाली कंपनी HMD Global ने गुरुवार को Nokia 3.1 Plus को लॉन्च कर दिया है। नोकिया 3.1 प्लस इस साल मई महीने में लॉन्च किए गए Nokia 3.1 का अपग्रेड है।फोन में 6 इंच का एचडी+ आईपीएस डिस्प्ले है और इसमें ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है।
----advertisment----
पाए 50GB 4G डाटा बिल्कुल फ्री, क्लिक करें
Nokia 3.1 Plus में डुअल कैमरा सेटअप दिया है। इसके साथ 3,500 एमएएच बैटरी, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा और एंड्रॉयड ओरियो फोन का हिस्सा हैं।नोकिया 3.1 प्लस को 11,499 रुपये में बेचा जाएगा। यह दाम 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट का है। Nokia 3.1 Plus के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज की कीमत का खुलासा अभी नहीं किया गया है। स्मार्टफोन को 19 अक्टूबर से बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। हैंडसेट ब्लू, व्हाइट और बालटिक रंग में बेचा जाएगा।
from WIDGETS TODAY https://ift.tt/2PunID6
via
IFTTT
Social Plugin