भोपाल। सीएम शिवराज सिंह हमेशा खुद को किसान का बेटा बताते हैं। बड़ी चतुराई के साथ वो खुद को एक आम नागरिक की तरह पेश करते हैं। इतना ही नहीं वो राजा, महाराजा और उद्यागपतियों को लेकर कुछ इस तरह बयान देते हैं जैसे वो खुद बीपीएल सूची में हों परंतु क्या आप जानते हैं कि शिवराज सिंह चौहान देश के 31 मुख्यमंत्रियों में 14वें नंबर पर सबसे अमीर आदमी हैं। शिवराज सिंह राजस्थान की मुख्यमंत्री महारानी वसुंधरा राजे सिंधिया से भी अमीर हैं।
राजनीतिक दलों पर निगाह रखने वाले संगठन एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की एक रिपोर्ट के अनुसार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे से ज्यादा अमीर हैं। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 6.27 करोड़ रुपए की संपत्ति के साथ 14वें स्थान पर है। 15वें स्थान पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह हैं। उनकी संपत्ति 5.61 करोड़ रुपए है। जबकि सिंधिया राजघराने से ताल्लुक रखने वाली वसुंधरा की संपत्ति 4 करोड़ रुपये है। यह संपत्ति पिछले चुनावी हलफनामे के अनुसार है, 5 साल में कितनी बढ़ी है यह जल्द ही पता चलेगा।
नायडू सबसे अमीर, माणिक सरकार सबसे गरीब मुख्यमंत्री
एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) की फरवरी 2018 को जारी रिपोर्ट के अनुसार, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और टीडीपी के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं। उनकी चल-अचल संपत्ति की कुल कीमत 177 करोड़ रुपये आंकी गयी है। वहीं, सिर्फ 26 लाख रुपये की संपत्ति के साथ त्रिपुरा के तत्कालीन मुख्यमंत्री माणिक सरकार सबसे गरीब मुख्यमंत्री थे।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करें) या फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2CRfzpE

Social Plugin