राजगढ़। क्या किसी किसान की पत्नी इतनी शातिर हो सकती है कि वो अपने पति की बेरहमी से हत्या करे और खुद को बचान के लिए एक ऐसी कहानी प्लान कर ले जिस पर सभी भरोसा करें। पुलिस की मानें तो यहां ऐसा हुआ है। बीरम सौंधिया की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया है कि रात में महिला ने अपने पति की हत्या की और खुद को बचाने के लिए एक ऐसी कहानी रची कि लोगों को भरोसा हो जाए कि कोई हत्यारा आकर यह सबकुछ करके गया है।
जीरापुर थाने के मोतीपुरा गांव में 15 अक्टूबर बीरम पुत्र इंदरसिंह सौंधिया रात डेढ़ बजे खेत से जुताई करके लौटा था, इसी बीच पत्नी व बीरम के बीच चरित्र शंका को लेकर विवाद हो गया। बहस के बाद पति सो गया। पत्नी ने तलवार उठाई और उस पर हमला कर दिया। बीरम ने जान बचाने के लिए संघर्ष किया परंतु पत्नी ने लगातार कई वार किए। अंतत: बीरम की मौत हो गई। फिर उसने कमरे से कुछ सबूत मिटाए और खुद के गले में फंदा डालकर बेहोशी का नाटक करने लगी ताकि लोगों को लगे कि कोई अज्ञात हत्यारा उसके पति की हत्या करके चला गया और उसे भी मारने की कोशिश की।
पुलिस की पूछताछ में वो उलझ गई और सवालों के जवाब बदलने लगे। पुलिस ने जब सख्ती से पूछा तो उसने सबकुछ बता दिया। एसपी प्रशांत खरे ने बताया कि मामले में अन्य आरोपी भी हो सकते है, इसके लिए पुलिस पूछताछ कर रही है। फिलहाल आरोपी महिला को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड मांगा है।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करें) या फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2PG8vPf

Social Plugin