भोपाल। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक छात्रा सीएम शिवराज सिंह से बात करती नजर आ रही है। वो नाराज थी और अपनी बात शिवराज सिंह को सुनाना चाहती थी। शिवराज सिंह उसकी बात सुनने के लिए रुके भी परंतु उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया और आगे बढ़ गए। शोर शराबे के बीच लड़की की आवाज दब गई लेकिन कुछ शब्दों से समझ आ रहा है कि वो प्राथमिक विद्यालय शिक्षक पात्रता परीक्षा के बारे में बात कर रही थी।
यह वीडियो शनिवार को सीहोर का बताया जा रहा है। सीएम शिवराज सिंह यहां जन आशीर्वाद यात्रा लेकर पहुंचे थे। जब वो वापस जा रहे थे तभी यह घटनाक्रम हुआ। लड़की ने उन्हे रोका। कुछ ऐसा कहा कि आगे बढ़ चुके सीएम शिवराज सिंह पलटकर आए। इस दौरान जबर्दस्त नारेबाजी हो रही थी। छात्रा ने शिवराज सिंह के सामने अपना सवाल रखा परंतु सीएम शिवराज सिंह बिना कोई जवाब दिए आगे बढ़ गए।
अच्छा, अब थोड़े ना सुनोगे आप
जब सीएम शिवराज सिंह जाने लगे तो लड़की की स्पष्ट आवाज सुनाई थी 'अच्छा, अब थोड़े ना सुनोगे आप' लेकिन सीएम नहीं पलटे। लड़की ने उनके पीछे जाने की कोशिश की परंतु वहां मौजूद एक महिला पुलिस अधिकारी ने लड़की को रोक दिया। उस समय लड़की के पीछे और भी कई सारी लड़कियां थीं।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करें) या फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2QV0pCX

Social Plugin