भोपाल। मध्यप्रदेश के महत्वपूर्ण चुनाव समाचार आपको दिनभर यहां मिलते रहेंगे। कृपया इस पेज को बुकमार्क कर लें। हम दिनभर यहीं पर चुनाव समाचार अपडेट करते रहेंगे। कृपया अपने क्षेत्र के प्रमुख समाचार editorbhopalsamachar@gmail.com पर भेजें। चुनाव संबंधी सभी समाचार, चर्चाएं, विश्लेषण एवं कयास पढ़ने के लिए कृपया यहां क्लिक करेंभाजपा की चाय पीने नहीं आए लोग, खाली रह गईं कुर्सियां
जबलपुर। खबर अनूपपुर से आ रही है। यहां स्टेशन चौराहे पर आज भाजपा का एक चाय एक राय कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज के भाषण लाइव प्रसारण हो रहा था लेकिन आम जनता क्या भाजपा के कार्यकर्ता भी नहीं आए। सारी कुर्सियां खाली थीं। कोई 25 से कम लोग उपस्थित थे।
सपा नेता गौरी सिंह यादव के खिलाफ आचार संहिता का मामला दर्ज
भोपाल। रायसेन के बेगमगंज में समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गौरी सिंह यादव के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। गौरी यादव पर आरोप है कि उन्होंने समारोह में बिना परमिशन टेंट लगाकर जुलूस का स्वागत किया। टेंट में समाजवादी पार्टी के पोस्टर और बैनर लगाए गए थे। बता दें कि गौरी सिंह सिलवानी से सपा के प्रत्याशी हैं।
अटलजी को भूली भाजपा, एक तस्वीर तक नहीं लगाई
भोपाल। रविवार को भाजपा ने समृद्ध मध्य प्रदेश अभियान की शुरुआत की। इस अभियान के तहत 50 रथ भोपाल से निकलकर प्रदेश के सभी जिलों में सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करेंगे। लेकिन अभियान के शुरू होने के साथ ही एक नई बहस ने भी जन्म ले लिया है। बीजेपी कार्यलय में अभियान की शुरूआत के साथ मंच पर भाजपा के सभी वरिष्ठ नेताओं की तस्वीर लगाई गई, लेकिन इनमें पूर्व प्रधानमंत्री और भाजपा के संस्थपक सदस्य रहे अटल बिहारी वाजपेयी जी की तस्वीर नदारद रही। याद दिला दें कि महीने भर पहले ही भाजपा ने अस्थि कलश यात्राएं निकालीं थीं।
हार्दिक पटेल ने शत्रुनाश के लिए विशेष मुद्रा में बैठकर यज्ञ किया
इंदौर। मध्य प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने आगर मालवा के नलखेड़ा में एक ऐसा यज्ञ किया जिसकी चर्चा जमकर हो रही है। बताया जा रहा यह यज्ञ विशेष मुद्रा में बैठकर शत्रु के नाश के लिए होता है। हार्दिक आगर के नलखेड़ा स्थित बगलामुखी माता मंदिर पहुंचे जहां उन्होंने हनुमान मुद्रा में बैठकर यज्ञ में आहुति दी। यह आहुति सफेद राई और मिर्ची की दी गई। इस यज्ञ के बारे में कहा जाता है कि इस यज्ञ से शत्रु दमन और प्रसिद्धि में विशेष महत्व होता है। इस यज्ञ के बाद जब संवाददाताओं ने हार्दिक पटेल से बात की तो उन्होंने बिना किसी का नाम लिए बगैर कहा कि, 'हां मैने शत्रु दमन के लिए यह यज्ञ किया है लेकिन वे शत्रु जनता के हैं मेरे नहीं।
भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का कटआउट हटवा दिया
इंदौर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा रविवार को 7 घंटे शहर में रहेगी। उधर, यात्रा से एक दिन पहले शनिवार को सीएम का कटआउट हटा देने से विधायक उषा ठाकुर नाराज हो गईं। रावजी बाजार थाने में शिकायत करते हुए इशारों में उन्होंने यह तक कह दिया कि वे जानती हैं, किन भाजपा नेताओं के कहने पर कटआउट हटाया है।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करें) या फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करें) या फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2S5y9P9


Social Plugin