छतरपुर। रेत की राजनीति करने वाले चंदला विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक आरडी प्रजापति खुलेआम आचार संहिता का उल्लंघन किया। वो डीजे के साथ अपनी रथयात्रा निकाल रहे थे। उनके साथ सैंकड़ों वाहन थे। वो लोगों को अपनी फोटो वाली टी-शर्ट बांट रहे थे। जैसे ही सरकारी अमला आया तो रथ समेत फरार हो गए। मामला दर्ज कर लिया गया है।
भाजपा विधायक आरडी प्रजापति शनिवार को वाहनों का अपने क्षेत्र में रथ पर सवार होकर काफिले के साथ प्रचार के लिए निकले। उनके काफिले में डीजे के साथ 16 चार पहिया और भारी संख्या में दुपहिया वाहन शामिल थे। वहीं विधायक के नाम और उनकी तस्वीर छपी हुईं टी-शर्ट वितरित की जा रही थीं। कलेक्टर और एसपी को जैसे ही आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए रैली निकाले जाने की जानकारी मिली। उन्होंने प्रशासन की टीम भेजकर गौरिहार में काफिले को रोक लिया। सरकारी अमले को देखते ही भाजपा विधायक तो रथ सहित फरार हो गए। प्रशासन ने मौके साथ भाजपा के झंडा के साथ 16 प्रचार वाहनों को जब्त कर लिया है।
भाजपा के चंदला विधायक आरडी प्रजापति शनिवार को क्षेत्र में रैली निकाल रहे थे। उनकी रैली लवकुशनगर से शुरू हुई। इसके बाद चंदला, सरबई से होते हुए रैली गौरिहार पहुंची। उन्होंने रैली निकालने के लिए 7 वाहनों की अनुमति ली थी, लेकिन यहां सैकड़ाें वाहन इस रैली में शामिल थे। इसमें मुख्य रूप से एक रथ शामिल था, जिसमें विधायक समर्थकों के साथ खड़े हुए थे। रैली के दौरान ही क्षेत्र में यूपी सीमाओं का निरीक्षण करने के लिए कलेक्टर-एसपी उसी क्षेत्र में थे। कलेक्टर एसपी को जैसी ही आचार संहिता के उल्लंघन की जानकारी मिली उन्होंने तहसीलदार आरके जोशी को कार्रवाई के लिए मौके पर रवाना किया। बाद में कलेक्टर-एसपी भी माैके पर पहुंचे।
तेज आवाज में बज रहे थे डीजे
इस रैली में तेज आवाज में डीजे बज रहे थे, जिसमें मुख्यमंत्री और विधायक द्वारा किए गए कार्यो का गुणगान किया जा रहा था। आचार संहिता लागू होने के बाद भी इस तरह का जुलूस निकलना जनता के समझ से परे था। रथ में पीएम नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, सीएम शिवराज सिंह और विधायक का फोटो लगा होने के साथ ही भाजपा के कलर से रथ को सजाया गया था।
कार्रवाई की जानकारी लगते ही भागे विधायक
इस कार्रवाई से विधायक सहित रैली में शामिल उनके समर्थकों में हड़कंप मच गया। विधायक आरडी प्रजापति रथ को लेकर तत्काल ही रफूचक्कर हो गए। वहीं इस बात की जानकारी लगी कि कलेक्टर रमेश भंडारी और एसपी विनीत खन्ना भी क्षेत्र में ही घूम रहे हैं। तब वहां रैली में अपने वाहन लेकर आए लोग अपने आप को कोसते हुए नजर आए। इस कार्रवाई से हड़कंप ताे मचा ही, जिससे कई वाहन बैनर-पोस्टर निकालकर वहां से गायब हो गए।
तहसीलदार ने चेक किए वाहन
गौरिहार तहसील के सामने रैली के पहुंचते ही तहसीलदार ने वाहनाें की अनुमति चैक की, तो देखा कि 7 वाहनों की अनुमति है लेकिन यहां सैकड़ों वाहन है। चैकिंग की जानकारी लगते ही पीछे की ओर लगे हुए वाहन मुड़कर वापस जाने लगे और विधायक जिस रथ में सवार थे, उसे छिपाकर लवकुशनगर ले जाया गया। विधायक भी रथ सहित मौके से भाग गए।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करें) या फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2PynElV


Social Plugin