मुंबई। मीटू पर सवाल उठाने वालों को बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान ने करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने बताया कि 25 साल पहले मेरा उत्पीड़न हुआ था और मैं आज भी गुस्से में हूं। बता दें कि मंत्री एमजे अकबर पर आरोप लगने के बाद एक वर्ग सोशल मीडिया पर सवाल कर रहा है कि महिलाएं इतने सालों बाद खुलासा क्यों कर रहीं हैं।
सैफ अली खान ने कहा कि #Metoo कैंपेन के तहत यौन उत्पीड़न की अपनी कहानियों को शेयर करने वाली महिलाओं के साथ पूरी एकजुटता के साथ खड़े हैं, क्योंकि वह उन महिलाओं का दर्द बखूबी समझते है, जिससे वे गुजरी हैं। सैफ ने कहा कि उन्होंने कई साल पहले उत्पीड़न का सामना किया था, लेकिन वह सेक्सुअल नहीं था। सैफ ने कहा, 'मेरे करियर में मेरा भी उत्पीड़न हुआ है, यह यौन प्रकृति का नहीं था, लेकिन 25 वर्ष पहले मुझे सताया गया था और मैं अब भी उसे लेकर गुस्से में हूं.'
सैफ अली खान ने कहा, 'ज्यादातर लोग अन्य लोगों को नहीं समझते है। अन्य लोगों के दर्द को समझना बहुत मुश्किल है। मैं इसके बारे में बात नहीं करना चाहता हूं, क्योंकि मैं आज महत्वपूर्ण नहीं हूं। यहां तक कि जब मैं सोचता हूं कि मेरे साथ क्या हुआ, तब मुझे गुस्सा आ जाता है। आज, हमें महिलाओं का ध्यान रखना है। सैफ ने कहा कि अपराधियों को सजा मिलनी चाहिए. फिर चाहे वो पुराने मामलों में ही दोषी क्यों ना पाए जाएं।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करें) या फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2pScywI

Social Plugin