इंदौर। आधी रात को पति से रूठकर घर से निकली युवती का अपहरण कर लिया गया। दरिंदे ने चाकू की नौंक पर युवती को काबू किया और सारी रात उसके साथ रेप करता रहा। सुबह धमकी देकर छोड़ दिया। अपने पिता के घर पहुंचकर युवती ने सारी कहानी सुनाई।
युवती ने पुलिस को बताया कि रविवार रात खाना बनाने की बात को लेकर उसका पति से विवाद हो गया था। विवाद के बाद वह गुस्से में मल्टी के पास ही रहने वाली अपनी बहन के घर जाने के लिए निकल गई। वह कुछ ही दूर पहुंची थी कि उसी क्षेत्र में रहने वाले आरोपी अक्षय उर्फ बारीक ने उसे चाकू की नोक पर अगवा कर लिया और अपने घर ले गया।
आरोपी युवक ने अपने घर ले जाकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। युवती का आरोप है कि युवक ने रातभर में कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। सुबह यह बात किसी को नहीं बताने की धमकी देकर आरोपी ने उसे घर से भगा दिया। आरोपी के चंगुल से छूटकर युवती अपने माता-पिता के पास पहुंची और घटना की जानकारी दी। बाद में परिजनों के साथ थाने पहुंच युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करें) या फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2Nc0FuQ

Social Plugin