भोपाल। मायावती द्वारा दिग्विजय सिंह को आरएसएस का ऐजेंट बताते हुए कहा है कि दिग्विजय सिंह के कारण कांग्रेस-BSP गठबंधन नहीं हो पाया। इस पर अपना पक्ष रखते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैंने पहले ही स्पष्ट किया था कि मैं मायावती का सम्मान करता हूं और कांग्रेस-BSP के गठबंधन के पक्ष में हूं। छत्तीसगढ़ में भी गठबंधन की बात चली थी लेकिन वह नहीं मानी। MP में भी गठबंधन की बात हुई थी, उन्होंने 22 उम्मीदवार घोषित किए थे।
दिग्विजय सिंह ने कहा कि आप यह उनसे पूछिए। मैं तो हमेशा से मोदी जी अमित शाह जी, बीजेपी और आरएसएस का कट्टर आलोचक रहा हूं। राहुल गांधी कांग्रेस अध्यक्ष हैं, हम उनके निर्देशों का पालन करता हूं। यह प्रतिक्रिया उन्होंने मायावती के उस बयान पर दी जिसमें उन्होंने दिग्विजय सिंह को आरएसएस का ऐजेंट कहा था।
क्या कहा था मायावती ने
मायावती ने कहा कि दिग्विजय सिंह जैसे नेता नहीं चाहते कि बीएसपी-कांग्रेस का गठबंधन होने पाए क्योंकि वह ED और CBI जैसी एजेंसियों से डरते हैं। उन्होंने कहा कि बीएसपी अध्यक्ष मायावती ने कहा- सोनिया गांधी और राहुल दिल से गठबंधन चाहते हैं, लेकिन दिग्विजय सिंह जैसे नेता गठबंधन नहीं चाहते हैं। मायावती ने दिग्विजय सिंह को आरएसएस का एजेंट भी कहा।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करें) या फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2RlUHLa
Social Plugin