
केंद्रीय सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश में पांच लाख 38 हजार 697 छोटे उद्योग हैं। गुजरात में चार लाख 33 हजार 654 छोटे कारोबारी हैें। देश की राजधानी दिल्ली में भी 54 हजार 395 छोटे उद्योग हैं। राजस्थान में दो लाख 64 हजार 496 उद्योग हैं।
आंकड़ों में बताया गया है कि लक्षद्वीप में सबसे कम 34 छोटे उद्योग पंजीकृत हैं। इनमें से 30 सूक्ष्म एवं चार लघु उद्याेग हैं। राज्य में एक भी मध्यम स्तर का उद्योग नहीं है। मंत्रालय ने कहा कि 18 अगस्त 2018 तक देश में कुल 43 लाख 27 हजार 293 छोटे उद्योग पंजीकृत थे। इनमें से 38 लाख 81 हजार 652 सूक्ष्म, चार लाख 28 हजार 629 लघु और 17,012 मध्यम स्तर के उद्योग हैं।
from News85.in https://ift.tt/2NWtyLS
Social Plugin