विक्षिप्त गर्भवती कुंए में लगाई छलांग, ग्रामीणों संग सिपाही बने रक्षक

बैरिया(बलिया)। तीन माह की गर्भवती विक्षिप्त महिला ने शुक्रवार की देर शाम बैरिया थाना क्षेत्र के देवकीछपरा गांव में स्थित कुएं में छलांग लगा दी. बैरिया पुलिस के दो कांस्टेबलों ने गांव वालों के सहयोग से उसको कूंए बाहर निकलवाया. महिला को अस्पताल लेकर गए, और उसक इलाज व गर्भस्थ शिशु की जांच कराए. चिकित्सकों ने महिला व उसके गर्भस्थ शिशु को सुरक्षित बताया.

बैरिया एसएचओ गगनराज सिंह ने बताया कि पूनम बिंद (32)पत्नी राजू बिंद ग्राम महेशपुर थाना सोहवल जिला गाजिपुर निवासी अपने परिवार वालों के साथ बलिया के मनियर गांव में स्थित किसी बाबा के स्थान पर झाड़ फूंक के लिए आई थी. इसी दौरान महिला अपने परिजनों का साथ छोड़ कर वहां से निकल गई और बैरिया थाने के देवकी छपरा गांव में स्थित एक कूंए में छलांग लगा दी. उस दौरान उक्त गांव में बैरिया थाने के दो कांस्टेबल संजय यादव, रामअवध यादव किसी कार्य वस गये थे. इसकी सूचना उनको मिली दोनों कांस्टेबल बिना समय गंवाए मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों के सहयोग से महिला को कुएं से बाहर निकलवाया. उस महिला को अस्पताल ले गए. जहां डाक्टरों ने इलाज किया इलाज के डाक्टरो ने बताया कि उक्त महिला के गर्भ में लगभग तीन महीने का शिशु पल रहा है. इलाज के बाद महिला को बैरिया थाने पर ले आया गया. महिला के परिजन उसको खोजने में लगे थे. जब पता चला कि महिला बैरिया थाने में है, तो देर रात थाने में आकर सारी बातें बताई. कागजी खानापूर्ति के बाद महिला के परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया.

The post विक्षिप्त गर्भवती कुंए में लगाई छलांग, ग्रामीणों संग सिपाही बने रक्षक appeared first on बलिया LIVE.



from बलिया LIVE https://ift.tt/2Oovn9E
via IFTTT