बलिया। खेजुरी कस्बे में शनिवार की शाम को करेंट की चपेट में आने से प्रद्युम्मन (18) निवासी छोटकी पटखौली की मौत हो गई. इससे उसके परिवार में कोहराम मच गया. युवक अपने अन्य सहयोगियों के साथ काम करने करने के लिए खेजुरी गया हुआ था. वहां पर एक मकान में हुई वायरिंग तार के खुले होने से वह करेंट की जद में आ गया.
इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया. यह देख उसके साथी उसे स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. वह घर का एकलौता कमाऊ सदस्य था.
The post करेंट के चपेट में आए युवक की मौत appeared first on बलिया LIVE.
from बलिया LIVE https://ift.tt/2OZ0Gav
via IFTTT
Social Plugin