सिकन्दरपुर(बलिया)।बिल्थरारोड मार्ग पर स्थानीय हॉस्पिटल मोड़(बाजार मोड़)पर शुक्रवार को बोलेरो के धक्का से 35 वर्षीय युवक घायल हो गया. क्षेत्र के मासूमपुर निवासी शिवकुमार पुत्र धनराज माली बाइक से नगरा मोड़ की तरफ से बस स्टेशन चौराहा जा रहे थे. वह जैसे ही हॉस्पिटल मोड़ के समीप पहुंचे कि सामने से आ रहे बोलेरो ने उन्हें धक्का मार दिया. जिससे वह बाइक सहित सड़क पर गिर कर घायल हो गए. दुर्घटना के बाद चालक बोलेरो लेकर भाग गया. जबकि मौके पर इकट्ठा लोगों ने शिवकुमार को सीएचसी पहुंचाया. जहां उनका इलाज कर डॉक्टर ने छुट्टी दे दिया.
The post बोलेरो के धक्के से युवक घायल appeared first on बलिया LIVE.
from बलिया LIVE https://ift.tt/2Ey2K56
via IFTTT
Social Plugin