अमृतसर ट्रेन हादसे में सिकंदरपुर के युवक की मौत, महिला घायल

सिकन्दरपुर (बलिया)।  दशहरा के दिन अमृतसर में हुए भीषण रेल हादसे में सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बसारीखपुर निवासी एक 45 वर्षीय युवक भी घटना का शिकार हो गया. घटना की सूचना पहुंचते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया. उनके परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे. उधर, पकड़ी थाना क्षेत्र के सतरसण गांव की निवासी सुमित्रा देवी (35) पत्नी कमलेश यादव भी इस हादसे में गंभीर रूप से घायल बताई जा रही हैं.

बलिया LIVE की आज की टटका खबरें

प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के बसारिखपुर निवासी दिनेश राम (उम्र 45 वर्ष) पुत्र मंगल राम अमृतसर में रह कर विगत कई सालों से राजमिस्त्री का काम करते थे. वहां इन के साथ रह रहे गांव के ही कुछ युवकों ने जब इनको अपने बीच नहीं पाया तो खोजबीन चालू किया बाद में उनका शव मिला. इसके बाद गांव के युवकों ने शनिवार की सुबह इनके परिजनों को इसकी सूचना दी. शनिवार की शाम गांव के लोग उसका शव लेने अमृतसर रवाना हो गए.

बलिया LIVE की लेटेस्ट पोस्ट से अपडेट रहने के लिए #बलियाLIVE के फेसबुक पेज को लाइक करें.

बलिया LIVE के ट्विटर के जरिये लेटेस्ट अपडेट के लिए @ballialive_ को फॉलो करें.

बलिया LIVE के वीडियो देखने के लिए बलिया LIVE Official चैनल यूट्यूब पर विजिट करें.

अगर आपके दोस्त, रिश्तेदार या परिचित बलिया से बाहर या किसी दूसरे मुल्क में रहते हैं तो उनसे भी शेयर करें.

अपने सुझाव, सलाह या कोई और जानकारी/फीडबैक देने के लिए हमारा CONTACT पेज विजिट करें

 

The post अमृतसर ट्रेन हादसे में सिकंदरपुर के युवक की मौत, महिला घायल appeared first on बलिया LIVE.



from बलिया LIVE https://ift.tt/2ysOENc
via IFTTT