कर्ज किसे अच्छा लगता है। कई लोग तो लोन के कारण सुसाइड तक कर लेते हैं। हर कोई चाहता है कि सिर से कर्ज को बोझ उतर जाए। लोन चुकाने के लिए निश्चित रूप से पैसा चाहिए परंतु कई बार पैसा आने के बाद भी कुछ ऐसे खर्च आ जाते हैं कि वो खत्म हो जाता है और लोन का तनाव बना रहता है। वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे नियम बताए गए हैं जिनका पालन करने पर आप आसानी से कर्ज चुका पाएंगा। आपका पैसा बर्बाद नहीं होगा और आपकी आय में भी वृद्धि होगी।
1. लक्ष्मी माता को घर में साफ-सफाई बहुत पसंद है। लेकिन याद रखें कि शाम के समय घर में साफ-सफाई या झाडू नहीं लगानी चाहिए। ऐसा करने से घर पर दरिद्रता और कर्ज का भार चढ़ता है।
2. शाम के समय सोने के लिए वास्तु शास्त्र में सख्त मनाही की गई है। इस आदत से आपके घर में गरीबी बढ़ती है और आपको कर्जा लेने की नौबत आ सकती है। सोने की जगह शाम को पूजा-पाठ करें।
3. पूजा-पाठ या अन्य किसी काम के लिए शाम के समय तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए। इससे आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है।
4. शाम के समय किसी से पैसे ना तो उधार लेने चाहिए और ना किसी को पैसे उधार देने चाहिए। इससे आप पर कर्जा बढ़ता है और पैसे का प्रवाह बाहर की तरफ होता है।
5. घर की दीवारों और कोनों में गंदगी नहीं होनी चाहिए। इसलिए नियमित घर की साफ सफाई करते रहें।
अधिक जानकारी के लिए कृपया श्री बालाजी ज्योतिष एवं अनुसंधान केंद्र 9425137664 पर संपर्क करें।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करें) या फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2pTbMjh

Social Plugin