रसड़ा(बलिया)। नगर के आजाद चौराहा पर शनिवार को वाराणसी से निकली कांग्रेस पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री तरुण पटेल के नेतृत्व में जन भागीदारी मार्च का कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी कर फूलमालाओं से लाद कर स्वागत किया. संगठन मंत्री पटेल ने प्रदेश की बदहाली के लिये गैर कांग्रेसी सरकारों को जिमेवार ठहराया.
गैर कांग्रेसी सरकारों ने जाति व धर्म की राजनीति कर प्रदेश के विकास को अवरुद्ध कर दिया है. कहा की इस यात्रा का मकसद लोगों को जागरूक कर विकास में भागीदारी सुनिश्चित कराना है. केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुये कहा कि 2019 में भाजपा की विदाई तय है. इस मौके पर ब्लाॅक अध्यक्ष मनोज सिंह, विशाल चैरसिया,अवनीश सिंह, मंजीत सिंह, शिवजी तिवारी, सूर्यकांत यादव, राजेंद्र सिंह, आशुतोष पांडेय, अरूण कुमार, दिग्विजय सिंह, रामाशीष यादव, अखिलेश सिंह, दिनेश, प्रदीप तिवारी राजयोगी, उमेश राजा, अमरनाथ राम, दीपक कुमार, सोनू कुमार, गुड्डू आदि रहे.
The post प्रदेश के बदहाली के जिम्मेदार गैर कांग्रेसी सरकारें: तरुण पटेल appeared first on बलिया LIVE.
from बलिया LIVE https://ift.tt/2IUU3R6
via IFTTT
Social Plugin