पीयूष मिश्रा/अश्वनी मिश्रा, सिवनी (मप्र)), NIT:
मप्र के सिवनी शहर में एक ठेकेदार द्वारा अपनी महिला सहयोगी के साथ मिलकर एक नाबालिग युवती के साथ बलात्कार का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है।
नगर की नाबालिग बालिका के पड़ोस में रहने वाली महिला मीना बंदेबार के घर आने जाने वाले ठेकेदार सुरेश चौधरी के द्वारा महिला मीना बंदेबार के साथ मिलकर एक नाबालिग बालिका से 3 दिनों तक डरा धमका कर बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है। ठेकेदार और महिला सहयोगी के द्वारा डरा धमका कर बलात्कार किए जाने की रिपोर्ट कोतवाली थाने में दर्ज किए जाने पर पुलिस अधीक्षक सिवनी श्री विवेक राज सिंह के निर्देशन में एसडीओपी सिवनी श्री के के वर्मा एवं टीआई कोतवाली अरविंद जैन द्वारा तत्काल बलात्कार एवं अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी ठेकेदार सुरेश चौधरी निवासी भैरोगंज एवं महिला आरोपी मीना बंदे बार निवासी परतापुर रोड भैरोगंज सिवनी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
from New India Times https://ift.tt/2NGmp2m

Social Plugin