नई दिल्ली, जॉब में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होती है सैलरी और अगर साथ मे और भी बहुत कुछ सुविधायें मिले तो बात ही क्या है। इसलिये अगर आप अपने जाब के लिये सही चुनाव करतें हैं तो आप अपनी आय में बड़ा इजाफा कर सकतें हैं।
एक ताजा सर्वे में सामने आया है कि अच्छी सैलरी के लिये अच्छी कंपनी के साथ-साथ महत्वपूर्ण है, सही देश का चुनाव करना। यदि आप विदेश जाने से पहले सही देश का चुनाव करते हैं तो आपकी आय में बड़ा इजाफा हो सकता है। कुछ देश एेसे हैं जो अपने स्टाफ को सबसे ज्यादा वेतन देते हैं। स्विट्जरलैंड, अमेरिका और हॉन्गकांग अपने स्टाफ को सबसे ज्यादा वेतन देते हैं। इन देशों में प्रत्येक कर्मचारी को औसतन 21000 डॉलर यानी 15,56,205 रुपए देते हैं।
स्विट्जरलैंड की अपने ऊंचे पहाड़ों और ऊंची सैलरी के लिए दुनिया में जाना जाता है। यहां के नागरिकों की वार्षिक सलाना आय 61000 डॉलर यानी 45,16,135 रुपए है। वहीं यहां काम करने वाले प्रवासी कर्मचारियों को 203,000 डॉलर यानी 1,50,41,285 लाख रुपए सलाना के हिसाब से मिलते हैं। जो कि ग्लोबल आय की दोगुनी है। सर्वे के अनुसार, 45 फीसदी प्रवासी कर्मचारियों ने कहा कि उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर के हिसाब से वर्तमान जॉब में ज्यादा सैलरी मिल रही है। वहीं 28 फीसदी कर्मचारियों ने बताया कि प्रमोशन के लिए उन्हें दूसरी कंपनी या दूसरे इलाके में जाना पड़ता है।
सैलरी के साथ-साथ रहने और काम करने के लिये अच्छा माहौल भी कर्मचारियों को सबसे ज्यादा आकर्षित करता है। प्रवासी कर्मचारियों को रहने और काम के लिहाज से हॉन्गकांग सर्वोत्तम स्थान है। सर्वे में सामने आया है कि हॉन्गकांग मे प्रवासी कर्मचारियों को रहने और काम के लिए बेहतर सुविधायें हैं। हांगकांग को सर्वे की रैंकिंग में टॉप स्थान मिला है। हॉन्गकांग को लगातार चौथी बार रैंकिंग में टॉप पोजिशन मिली है।रैंकिंग में हॉन्गकांग के बाद रहने और काम के लिए बेहतर देश की रैंकिंग में न्यूजीलैंड, जर्मनी और कनाडा का नाम है। जबकि स्विट्जरलैंड का स्थान लिस्ट में आठवां है।
from News85.in https://ift.tt/2OjqfDC
नई दिल्ली, जॉब में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होती है सैलरी और अगर साथ मे और भी बहुत कुछ सुविधायें मिले तो बात ही क्या है। इसलिये अगर आप अपने जाब के लिये सही चुनाव करतें हैं तो आप अपनी आय में बड़ा इजाफा कर सकतें हैं।
Social Plugin