लखनऊ, उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के मंत्री ने बड़ा खुलासा करते हुये बताया कि भाजपा ने समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के संयोजक शिवपाल सिंह यादव को कौन सा ठेका दिया है।
कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने भाजपा से नाराजगी जाहिर करते हुये शिवपाल सिंह यादव पर भाजपा से मिले होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि शिवपाल सिंह यादव तो बीजेपी के एजेंट हैं।
ओमप्रकाश राजभर ने बड़ा खुलासा करते हुये कहा कि भाजपा ने शिवपाल सिंह यादव को यादव समाज का वोट दिलाने का ठेका दिया है। इसीलिए आजकल भाजपा शिवपाल सिंह यादव को खुश करने में लगी हुई हैं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी को कमजोर करने के लिए शिवपाल यादव को आवास आवंटित किया गया है।
उन्होंने तंज कसते हुए कहा,‘ शिवपाल को तो योगी सरकार बीजेपी कार्यालय आवंटित कर सकती है।’ कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार हमें कार्यालय नहीं दे रही, जबकि हम 2017 से कार्यालय की मांग कर रहे हैं। ये लोग हमें हल्के में ले रहे हैं, लेकिन इन्हें चुनाव के बाद सब समझ में आ जाएगा कि शिवपाल यादव भारी हैं या मेरे पास ज्यादा ताकत है।’
शिवपाल यादव को योगी सरकार द्वारा सरकारी बँगला दिए जाने के बाद कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर नाराज हो गए हैं।
from News85.in https://ift.tt/2A8whhy
Social Plugin