गणेश मौर्य, अंबेडकरनगर (यूपी), NIT:
अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय पर ऐतिहासिक दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर पंडालों के सदस्यों के साथ -साथ शहर की जनता में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला, इस दौरान बृजेश गुप्ता उर्फ (डब्ल्यू) एक जानी मानी हस्ती बन चुके हैं। वैसे तो देखा जाए काफी सालों से क्षेत्र की जनता की सेवा में लगातार सुख दुख में तत्पर दिखे, इस साल इन्हें केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष पद के लिए चुना गया था। 9 दिन के नवरात्र से लेकर विसर्जन सकुशल संपन्न होने के बाद बृजेश गुप्ता ने क्षेत्र और अपने चाहने वालों का दिल ऐसा जीता कि हर तरफ उनकी चर्चा ही चर्चा है।
हालांकि बृजेश गुप्ता को सिर्फ आम लोग ही नहीं बल्कि बड़े बड़े लोग भी उनके काम की सराहना कर रहे हैं।
NIT संवाददाता से बातचीत में श्री गुप्ता ने बताया कि दुर्गा प्रतिमाओं के सकुशल विसर्जन के लिए सीओ सिटी धर्मेंद्र सचान, एसडीएम अभिषेक पाठक, एसडीओ, अकबरपुर पालिका अधिशासी अधिकारी सुरेश मौर्य, पालिका अध्यक्षा सरिता गुप्ता, शहजादपुर कस्बा चौकी इंचार्ज संजय सिंह सहित सदस्यों का मैं आभार प्रकट करता हूं जिन्होंने अहम भूमिका निभाई। 19अक्टूबर की शाम 7:00 बजे से दुर्गा प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा शहजादपुर से निकल कर फैजाबाद रोड बनके गांव होते हुए तमसा नदी के घाट पर प्रतिमाओं का विसर्जन सुबह 6:00 बजे तक हुआ अधिकारी भी सुबह तक मौजूद रहे और प्रशासन का पूरा सहयोग मिला।
from New India Times https://ift.tt/2AkcpYU

Social Plugin