रोटावेटर में फंस कर जख्मी किसान की मौत

हल्दी(बलिया)। थाना क्षेत्र के पिंडारी गांव में शुक्रवार की शाम को खेत की जोताई कराते समय ट्रैक्टर में गिर कर रोटावेटर में फंसे किसान रामबचन शर्मा (50) की मौत हो गई. रामबचन शर्मा ट्रैक्टर पर बैठकर रोटावेटर से खेत जोतवा रहे थे. इसी बीच ट्रैक्टर से फिसल कर वह गिर गए और रोटावेटर में फंस गए. उनका एक पैर कटकर अलग हो गया. यह देख आसपास के लोग दौड़ पड़े. तत्काल उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया. चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. चिकित्सकों के अनुसार उनके शरीर से अधिक खून गिर चुका था, जिससे उन्हें नहीं बचाया जा सका.

The post रोटावेटर में फंस कर जख्मी किसान की मौत appeared first on बलिया LIVE.



from बलिया LIVE https://ift.tt/2IVKtgL
via IFTTT