सिकंदरपुर (बलिया)। क्षेत्र के पहराजपुर में पूर्व विधान परिषद सदस्य स्वर्गीय सर्वशक्ति सिंह की सोलहवीं पुण्यतिथि मनाई गई. जिसके मुख्य अतिथि पूर्व विधायक भाजपा नेता भगवान पाठक रहे.
अपने संबोधन में भगवान पाठक ने कहा कि पुण्यतिथि उनकी ही मनाई जाती है जो अच्छे कर्मों के बल पर समाज में स्थापित होते हैं. उन्होंने स्वर्गीय सर्वशक्ति सिंह के जीवन पर चर्चा करते हुए बताया कि वह समाज में सबको साथ लेकर चलने वाले महान व्यक्ति थे. कहा कि किसी समाज या किसी देश की रक्षा उसकी सभ्यता करती है, और इसी सभ्य समाज में ऐसे महान व्यक्ति पैदा होते हैं. हमें गर्व होना चाहिए ऐसे व्यक्तियों पर.
इस दौरान क्षेत्र के लगभग एक दर्जन से अधिक सेवानिवृत्त अध्यापकों व वरिष्ठ नागरिकों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. पुण्यतिथि को मुख्य रूप से दिनेश मिश्रा, हृदय नारायण सिंह, हेमंत कुमार मिश्रा, संतोष शर्मा, दीनानाथ यादव, प्रह्लाद सिंह, लल्लन तिवारी, रामायण सिंह, डॉ सुभाष सिंह, जवाहर चौहान, भोला सिंह, प्रेम सिंह, विक्रम सिंह, मदन यादव आदि ने संबोधित किया. अध्यक्षता लल्लन तिवारी व संचालन विनोद कुमार ने किया. अंत में कार्यक्रम के आयोजक विजेंद्र नाथ सिंह ने सब का आभार व्यक्त किया.
The post पहराजपुर में मनाई गई स्व. सर्वशक्ति सिंह की पुण्यतिथि appeared first on बलिया LIVE.
from बलिया LIVE https://ift.tt/2NVUksE
via IFTTT
Social Plugin