भाजयुमो के एडवोकेट हर्ष मेहता को सौंपी गई भगवानपुरा विधानसभा की कमान

रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, झाबुआ (मप्र), NIT:

आगामी विधान सभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा ने अपने युवा नेताओं की तैनाती शुरू कर दी है। भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष श्री अभिलाष पांडे ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह एवं प्रदेश संगठन महा मंत्री सुभाष भगत की सहमति से प्रदेश की 230 विधानसभाओं में चुनाव की दृष्टि से युवा मोर्चा के प्रभारियों की घोषणा की जिसमें कांग्रेस के कद्दावर नेता खरगोन से सांसद श्री सुभाष पटेल के लोकसभा क्षेत्र में आने वाली भगवानपुरा विधानसभा सीट पर वर्तमान में कांग्रेस से श्री विजय सिंह बघेल विधायक है जो खरगोन जिले की सबसे कठिन सीट मानी जाती है उस विधानसभा का प्रभारी भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं भारतीय जनता पार्टी इंदौर आई टी सेल के महानगर सह-संयोजक श्री हर्ष मेहता (हाईकोर्ट के एडवोकेट) को दिया गया है। गौरतलब है कि श्री मेहता भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश महामंत्री श्री प्रदीप नायर के अत्यंत करीबी माने जाते हैं। पूर्व में भी श्री हर्ष मेहता को प्रदेश की सबसे ज्यादा मतों से जीते जाने वाली इंदौर की विधानसभा क्रमांक 2 का भाजपा आई टी सेल का प्रभारी नियुक्त किया गया था एवं विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का गढ़ मानी जाने वाली भगवानपुरा विधानसभा पर प्रभारी बनाकर प्रदेश अध्यक्ष द्वारा उनकी कार्यक्षमता पर भरोसा जताया गया है। गौरतलब है कि श्री मेहता एक उभरते हुए युवा नेता के साथ इंदौर हाईकोर्ट में एडवोकेट भी है एवं विधि क्षेत्र की सबसे बड़ी मास्टर डिग्री एलएलएल में गोल्ड मेडलिस्ट भी हैं, इस के साथ मेहता अन्य कई सामाजिक संगठनों एवं अन्य संगठनों के प्रदेश एवं राष्ट्रीय पदों पर भी काबिज हैं। उन्होंने कांग्रेस की इतनी पक्की सीट माने जाने वाली विधानसभा का प्रभार मेहता को मिला जो संगठन की नजर में उनकी कार्यक्षमता एवं कार्य कुशलता को दर्शाता है।



from New India Times https://ift.tt/2PyDpci