रसड़ा (बलिया)। कोतवाली क्षेत्र के जाम गांव स्थित रामलीला मैदान के समीप तालाब में स्नान करते समय गहरे पानी में जाने से रविवार की सुबह एक युवक डूब गया. आस पास के लोग युवक को तालाब से निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
यह खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव परिजनों को सौप दिया. जाम गांव निवासी अचल वर्मा (32 वर्ष) पुत्र प्रेमचन्द वर्मा प्रतिदिन की तरह तालाब में सुबह स्नान करने गया था. इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. जब तक आसपास के लोग उसे निकालते उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी. बताया जाता है कि अचल मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था.
The post जाम गांव में तालाब में युवक डूबा, मौत appeared first on बलिया LIVE.
from बलिया LIVE https://ift.tt/2NTGGXb
via IFTTT
Social Plugin