BJP | MLA विष्णु खत्री के खिलाफ पूर्व विधायक ब्रह्मानंद रत्नाकर ने प्रदर्शन कराया | bhopal news

भोपाल। कल शिवपुरी जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं ने दलबदलू को टिकट ना देने की मांग को लेकर सीएम हाउस के बाहर प्रदर्शन किया था। आज बाहरी विधायक विष्णु खत्री के खिलाफ बैरसिया सीट के भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय के बाद विरोध प्रदर्शन किया। वो बाहरी नेता को टिकट देने का विरोध कर रहे थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जबर्दस्त नारेबाजी भी की। 

जानकारी के मुताबिक बैरसिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक विष्णु खत्री के खिलाफ उनकी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लामबंदी कर ली है। प्रदर्शनकारी भाजपा नेताओं का आरोप था कि विधायक ने पिछले पांच साल तक क्षेत्र में कोई उल्लेखनीय कार्य नहीं किया। बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व पूर्व विधायक ब्रह्मानंद रत्नाकर कर रहे थे। प्रदर्शन के दौरान धमकी दी गई कि यदि किसी बाहरी नेता को टिकट दिया गया तो इस सीट पर भाजपा को जीतने नहीं दिया जाएगा।  

भोपाल जिले की बैरसिया सीट पर वर्तमान विधायक विष्णु खत्री के अलावा पूर्व विधायक ब्रह्मानंद रत्नाकर और भुजबल अहिरवार दावेदार हैं। ब्रह्मानंद रत्नाकर 2008 में भाजपा से विधायक बने थे और 2013 में उनका टिकट कट कर दिया गया था। ब्रह्मानंद रत्नाकर के खिलाफ कई आरोप लगे थे। बता दें कि बैरसिया को भाजपा को अभेद गढ़ कहा जाता है। बसपा की मजबूत पकड़ के कारण यहां कांग्रेस हमेशा हार जाती है। 
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com


from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2Cwyvcc