Oppo ने घरेलू मार्केट में अपनी के सीरीज़ का पहला स्मार्टफोन Oppo K1 लॉन्च कर दिया है। Oppo के इस नए हैंडसेट की अहम खासियत है इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर। इसमें 6.4 इंच डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर, दो रियर कैमरे और 25 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा शामिल हैं।
----advertisment----
पाए 50GB 4G डाटा बिल्कुल फ्री, क्लिक करें
यह फोन 4 जीबी और 6 जीबी रैम के साथ आता है। Oppo K1 एक मिड-रेंज हैंडसेट है, यानी इसकी भिड़ंत 20,000 रुपये से कम वाले प्राइस सेगमेंट के बाकी स्मार्टफोन से होगी। Oppo K1 को भारत में उपलब्ध कराए जाने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। चीनी मार्केट में Oppo K1 की कीमत 1,599 चीनी युआन (करीब 17,100 रुपये) है। यह दाम 4 जीबी रैम/ 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज का है। इस फोन के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 1,799 चीनी युआन (करीब 19,300 रुपये) में बेचा जाएगा।
from WIDGETS TODAY https://ift.tt/2PtysS4
via IFTTT

Social Plugin