भारत में 2019 एडिशन कावासाकी वर्सिस लॉन्च कर दिया गया है जिसमें दमदार इंजन दिया गया है | कावासाकी ने वर्सिस 650 के 2019 एडिशन की एक्सशोरूम कीमत फिलहाल बिक रहे मॉडल के समान 6.69 लाख रुपए रखी है.नई बाइक के इंजन में कोई तकनीकी बदलाव नहीं किया है और इस मिडलवेट टूरर मोटरसाइकल में जो बदलाव हुआ है वो नई पेन्ट स्कीम है.
----advertisment----
पाए 50GB 4G डाटा बिल्कुल फ्री, क्लिक करें
कावासाकी ने नई पेन्ट स्कीम में बाइक को ब्लैक और ग्रीन हाइलाइट्स दिए हैं और बाइक की टंकी को ग्रे फिनिश दिया गया है. कावासाकी इंडिया ने 2019 वर्सिस 650 में 649cc का पैरेलल-ट्विन, लिक्विड-कूल्ड इंजन लगाया है जो 67.4 bhp पावर और 64 Nm पीक टॉर्क जनरेट करता है.मोटरसाइकल में लगे इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया है. 2019 कावासाकी वर्सिस 650 के दोनों व्हील्स में बेहतर क्वालिटी के डिस्क ब्रेक्स लगाए गए हैं और स्टैंडर्ड फीचर के तौर पर एंटीलॉक ब्रेकिंग सिस्टम भी दिया गया है.
from WIDGETS TODAY https://ift.tt/2IWsmY0
via
IFTTT
Social Plugin