इंदौर विश्व के महत्वपूर्ण 5 शहरों में शामिल होगा: शिवराज सिंह का भाषण | mp news

इंदौर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा जब इंदौर शहर की विधानसभाओं में निकली तो चारों ओर मुख्यमंत्री के स्वागत और अभिनंदन को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ जनता में अपार उत्साह और समर्थन देखने को मिला। स्वागत से अभिभूत मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान  ने कहा कि इंदौर के विकास में कोई कमी नहीं आने दूंगा। आने वाले 5 साल में हम इंदौर को विश्व के 5 सबसे बेहतर शहरों में से एक बनाएंगे। 

इंदौर बढ़ेगा तो मध्य प्रदेश बढ़ेगा
मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस ने 10 वर्षों में मध्य प्रदेश को बीमारू राज्य बना दिया था, हमने 15 वर्षों में बीमारू राज्य को विकसित राज्य बनाया है। आने वाले 5 वर्षों में विकसित मध्य प्रदेश को समृद्ध मध्य प्रदेश बनाएंगे। उन्होंने जनता से आव्हान करते हुए कहा कि समृद्ध मध्य प्रदेश के लिए आने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को चुने। 

इंदौर मेरे सपनों का शहर है
उन्होंने कहा कि इंदौर मेरे सपनों का शहर है इसके बेहतर विकास के लिए हमने कई योजनाएं बनाई है। आज स्वच्छता में मध्य प्रदेश देश में नंबर वन है तो उसका श्रेय यहां की जनता को जाता है ,जिन्होंने इंदौर को लगातार दो बार देश में नंबर वन बनाया।उन्होंने कहा कि इंदौर बढ़ेगा तो मध्य प्रदेश बढ़ेगा। 
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com


from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2NRfEL2