आईएमडीएस इंडिया धुले की ओर से महिला सुरक्षा व सम्मान सम्मेलन -2018 का हुआ आयोजन

सलीम शेख, धुले (महाराष्ट्र), NIT:

धुले के हीरे भवन में आईएमडीएस इंडिया धुले की ओर से महिला सुरक्षा व सम्मान सम्मेलन-2018 आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया।

आईएमडीएस इंडिया धुले की ओर से भारत सरकार द्वारा स्किल डेवलपमेंट के कोर्स दिए जाते हैं। कोर्स करने वाली महिला वह पुरुष को अपने हुनर से अवगत कराना होता है और इसी का एक कार्यक्रम आईएमडीएस इंडिया धुले की ओर से महिला सुरक्षा व सम्मान सम्मेलन – 2018 आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में महिलाओं ने अपना स्किल दिखाया। महिलाओं ने डांस फैशन शो किया और धुले नासिक मुंबई पुणे सभी जगह से आए हुए जो संस्था की जरिए लोगों का फायदा कर रहे हैं ऐसे 20 पुरुष और महिलाओं को आईएमडीएस इंडिया नई दिल्ली की ओर से ट्रॉफी और गुलाब के फूल से सम्मानित किया गया। इस प्रोग्राम में धुले की सर्वश्रेष्ठ महिलाओं की मदद करने वाली श्रीमती फरीन मुशीर शेख और पुरुषों में धुले के सोशल वर्कर समाज सेवक शरीफोद्दीन लतीफोद्दीन सैय्यद धुले के उम्मीद एजुकेशनल एंड वेलफेयर संस्था अध्यक्ष सलीम शेख इनको भी समाज में अच्छे कार्य करने पर आई एम डी एस इंडिया धुले की ओर से सम्मानित किया गया इस कार्यक्रम में धुले महानगरपालिका महापौर श्रीमती कल्पना ताई महाले ,धुले महानगरपालिका के उपायुक्त जाधव साहब, आईएमडीएस इंडिया धुले विश्वजीत मुनेश्वर, शरीफोद्दीन सैय्यद, योगेश शेलार, फरीन शेख कार्यक्रम में उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में धुले के हीरे भवन मैं बड़ी संख्या में महिला और पुरुष उपस्थित थे।



from New India Times https://ift.tt/2DKEoF8