भोपाल। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का छतरपुर कार्यक्रम रद्द हो गया। वो 14 अक्टूबर को छतरपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने आने वाले थे। बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए 20 लाख रुपए खर्च किए जा चुके थे। इसके अलावा नेताओं ने भीड़ जुटाने के लिए जो जनसंपर्क किया था वो भी धरा रह गया। पिछले 1 माह में भाजपा के दर्जनों बड़े कार्यक्रम रद्द हुए हैं। हालात यह है कि शर्म के कारण भाजपा के भोपाल स्थित मीडिया सेंटर ने स्थगित कार्यक्रमों की सूचना तक देना बंद कर दिया है।
14 अक्टूबर तारीख को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं का संभाग स्तरीय कार्यक्रम तय किया गया था। जिला भाजपा द्वारा कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई थी और कानपुर से नेशनल लेविल का टेंट भी बाबूराम चतुर्वेदी में लगभग कम्प्लीट हो चुकी था। जानकारी के अनुसार टेंट का खर्च करीब 15 लाख रुपये आना था जिसका 10 लाख रुपये टेंट संचालक को दिया जा चुका था।
इसके अलावा जिला स्तर पर भी कई जरूर सामग्री को बुकिंग की जा चुकी थी जिसका लगभग 5 लाख रुपये एडवांस के रूप में दिया जा चुका था। अब हालात यह हैं कि टेंट तना रह गया। अमित शाह तो नहीं आए, उनकी जगह कोई दूसरा कार्यक्रम भी नहीं हुआ।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करें) या फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2Ol11Vk

Social Plugin