ग्वालियर। शिवपुरी जिले के बदरवास शहर से सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें एक क्लासरूम में मासूम बच्चों को पढ़ाया जा रहा है। इसके बाद नारे लगवाए जा रहे हैं। कई नारे देशभक्ति और सामाजिक समरसता वाले हैं परंतु 2 नारे बड़े अजीब से लगवाए जा रहे हैं। पहला है: मोदी तेरे टुकड़े होंगे, इंशाअल्लाह-इंशाअल्लाह और दूसरा है: मोदी तेरे टुकड़े होंगे, जयश्रीराम-जयश्रीराम।
बताया जा रहा है कि यह वीडियो शिवपुरी जिले के बदरवास शहर का है। यह व्हीटी स्कूल है और इसके संचालक घनश्याम शर्मा है। दावा किया गया है कि वीडियो में जो व्यक्ति नारे लगवा रहा है वो घनश्याम शर्मा ही है। यह भी बताया गया है कि यह वीडियो खुद घनश्याम शर्मा ने ही यू-ट्यूब पर अपलोड किया था। जिसका एक भाग कट करके वायरल हुआ है।
इस वीडियो के पीछे घनश्याम शर्मा का क्या मोटिव है। पता नहीं चल पाया है। उन्होंने अब तक इस बारे में कोई बयान नहीं दिया है। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी वीडियो की सच्चाई का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करें) या फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
ये देखिये स्कूल संचालक के पढाई का तरीका,मोदी तेरे टुकड़े होंगे pic.twitter.com/X6TtxDQE9x— Shivpuri Samachar (@ShivpuriS) September 30, 2018
from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2Rbh3ik

Social Plugin