शिवराज सिंह VIDEO: सिर्फ चुरहट में पत्थर नहीं था, मायापुर में काले झंडे, सीधी में वापस जाओ के नारे | MP NEWS

जबलपुर। सीएम शिवराज सिंह चौहान के जन आशीर्वाद रथ पर सीधी जिले के चुरहट में पत्थर मारा गया। इससे रथ का शीशा फूट गया। सीएम शिवराज सिंह ने आरोप लगाया कि यह पत्थर नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने फिंकवाया है परंतु अब सीधी जिले में ही मायापुर का एक वीडियो सामने आया है। यहां शिवराज सिंह को सरेआम काले झंडे दिखाए गए। भीड़ आरक्षण मुर्दाबाद के नारे लगा रही थी। बताया जा रहा है कि यह शिवराज सिंह के 'माई का लाल' बयान का विरोध है। खबर यह भी आ रही है कि सीधी शहर के पूजा पार्क में रात 1 बजे शिवराज सिंह वापस जाओ के नारे भी लगाए गए। 

चुरहट में मारा गया पत्थर, शिवराज ने अजय सिंह पर हमला बोला
चुरहट में सीएम शिवराज सिंह के रथ पर पत्थर मारा गया। जब यह पत्थर मारा गया, सीएम शिवराज सिंह रथ में सवार थे। बाद में आमसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने इस घटना के लिए नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह को जिम्मेदार ठहराया। अब तक पुलिस ने किसी भी व्यक्ति को हिरासत में नहीं लिया है परंतु मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशन ने दावा किया है कि पत्थर मारने वाला कांग्रेसी था। 

और भी कई टंटे हुए हैं सीधी में
बताया जा रहा है कि सीधी जिले में शिवराज सिंह की जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर कई टंटे हुए। मडवास का कार्यक्रम अचानक रद्द हुआ। इसे मझौली किया गया। यहां 3 बार हेलीपेड बदला गया। भीड़ आई लेकिन इस भीड़ में कितने समर्थक थे, कितने विरोधी और कितने केवल दर्शक थे, समझ पाना मुश्किल रहा।
पूरा वीडियो देखने के लिए ये रही यूट्यब लिंक, कृपया सब्सक्राइब करना ना भूलें।
https://www.youtube.com/watch?v=pcF3JSzWkc4
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com


from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) https://ift.tt/2NDiELI